डूबता हुआ जहाज कांग्रेस को बड़ा झटका:रुद्रपुर मे नुसूचित विभाग अध्यक्ष राजेश पासी सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल”

ख़बर शेयर करें -

समाचार प्लस लाइव, रुद्रपुर।

कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष और कीरतपुर के पूर्व प्रधान राजेश कुमार पासी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने सभी का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कांग्रेस अब डूबता हुआ जहाज बन चुकी है। पार्टी से लोगों का मोहभंग हो चुका है। लोकसभा चुनाव में भी कई मौजूदा प्रधान व बीडीसी सदस्य भाजपा में शामिल हुए थे। अब नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस के पार्षद व पदाधिकारी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।”

विधायक ने कहा कि “भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी दिल से स्वागत करती है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाते हुए रुद्रपुर में भाजपा को और अधिक मज़बूत बनाएंगे।”

कार्यक्रम में किरण विर्क, प्रीत ग्रोवर, हिमांशु शुक्ला और मोर सिंह यादव भी मौजूद रहे।

🔸 भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोग:

राजेश कुमार पासी (कांग्रेस अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष), श्रवण गुप्ता, संदीप गुप्ता, उज्ज्वल, सुधाकर दुबे, पीयूष शुक्ला, राजू श्रीवास्तव, सोनू मंडल, सतीश पासी, राजेश राय, राजू कबीरा, अमरनाथ, रामवतार, हुकुम सिंह, जतिन नेगी, विजय कुमार, राजेश भारती, शिवकुमार, नीरज बोरा, महेश फौजी, विपिन सैनी, विनय कुमार, सुनील कोली, राजेश पटेल, साधु शरण, हरजीत सिंह, गौतम सागर, रविंद्र पाल, विपिन यादव, विजय मंडल, सुमित मिस्त्री, उदय, धर्मवीर, संजय साहनी, गुरमीत सिंह, विनोद धामा, प्रमोद सिंह, ओमपाल, मोहन लाल, आशीष सिंह, आकाश, गोपी, अनुज, राजीव, हेमंत, विक्की साहनी, प्रेम साहनी आदि।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *