बाजपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर-(आरिश सिद्दीकी) बाजपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जाने की बात कही। बता दें कि उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जनपद भ्रमण के दौरान बाजपुर के ग्राम हरिपुरा हरसान पहुंचे।

 

जहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं ओर सरोपा भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गणेश जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार किसानों और सैनिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है जिससे सैनिक और किसान के साथ-साथ प्रदेश के अन्य लोग खुशहाल हो सके।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि बाजपुर में जितने भी विकास कार्य कराए जाएंगे वह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में होंगे। इस दौरान उन्होंने राजेश कुमार को बाजपुर का विधायक होने की बात कही। वही इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर के नैनीताल रोड स्थित शिव मंदिर में माथा टेककर ईश्वर से प्रदेश के विकास की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *