घर में लगी आग लाखों का सामान जलकर राख, बमुश्किल पाया आग पर काबू…

ख़बर शेयर करें -

अचानक लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख पीड़ित को आर्थिक मदद दे सरकार

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) एकाएक लगी आग से घर जालकर राख हो गया। नगर की पहाड़गंज इलाके में रहने वाले खलील के मकान में आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की खबर से आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।

 

जब तक आग पर काबू पाया गया,तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना से पूरी कोलोनी में हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ मच गई। पीड़ित खलील ने बताया कि अचानक उसके घर में आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे, और बमुश्किल आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया,तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

 

पीड़ित ने बताया कि आग लगने के कारण लगभग पाच से छह लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। खबर लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या तहसील का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *