धूमधाम के साथ मनाया गया नारद जयंती का कार्यक्रम……

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर -(सुनील शर्मा)काशीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सवों में से एक उत्सव नारद जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिसका कि आयोजन बीते रोज काशीपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा पाल सभा में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रचार विभाग के प्रांत प्रमुख किसले का उद्बोधन प्राप्त हुआ। समारोह की अध्यक्षता मनोज मिश्रा ने की। समारोह में काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार लेखक समाज के चौथे स्तंभ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अमर उजाला से कुंदन शाह, दैनिक जागरण से खेमराज वर्मा, हिंदुस्तान से प्रदीप कुमार, शाह टाइम से नवीन अरोरा, दैनिक भास्कर से राजेश शर्मा, उत्तर उजाला से शिव अवतार शर्मा, सत्य की चिंगारी से राजू सिंह, महानाद से अकाश गुप्ता और उत्तराखंड खबरनामा न्यूज चैनल से सुनील शर्मा आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरभ जोशी, नगर प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग, गजेंद्र चौधरी, डॉ. अक्षय कुमार, शलभ अग्रवाल, आदर्श चौधरी, यतेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद राव, महेश शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र कोठारी, रजत सिद्धू, सुरेंद्र सिंह जीना, जगबीर सिंह, अभिनव राजपूत आदि बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *