दूरसंचार क्रांति के जनक और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32 वी पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया याद…….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया था यह राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई.आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे। उन्हें डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति का जनक भी कहा जाता है। राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स(C-DOT)की स्थापना हुई। इस पहल से शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ। जगह-जगह पीसीओ खुलने लगे जिससे गांव की जनता भी संचार के मामले में देश-दुनिया से जुड़ सकी फिर 1986 में राजीव की पहल से ही एमटीएनएल की स्थापना हुई,

 

जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को याद करते हुए देश के विकास के लिए किए गए उनके योगदान की सराहना की। कांग्रेस जन ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, दूरसंचार कंप्यूटर और युवाओं को 18 साल में मत अधिकार देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए थे। आज देश में जो संचार क्रांति हुई है, उसकी आधारशिला दूरदृष्टा राजीव ने हो रखी थी।

 

लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए मतदान की आयु कम कर उन्होंने युवाओं को सीधे देश के विकास में भागीदारी दी। भारत की आत्मा गांवों के विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया। जिससे देश के सुदूर गांवों तक विकास की किरण पहुंचनी संभव हो सकी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने की भी शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने किया।

 

इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ महेन्द्र सिंह पाल, हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस सुमन जोशी, सभासद विमला आर्य, सरिता टम्टा, एन डी पंत, उमा कांत ध्यानी, कुबेर बिष्ट, बाली राम, धीरज सती, नवीन सनवाल, बाबर खान, सभासद मोहम्मद अजमल, पंकज पाण्डे, राहुल नेगी, कमल तिवारी, मोहम्मद हासिम, नवीन सुनेजा, प्रताप रौतेला, जावेद खान, सुमित शर्मा, गिरीश बिष्ट, वीरेंद्र लटवाल, मोईन खान, मोहम्मद मुजीब, अंकुश अग्रवाल, धीरज मौलिखी, पंकज सुयाल, राजेंद्र बिष्ट, सनब्बर, अमरजोत, हरीश रौतेला, अमित चंद्रा, महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, आफाक हुसैन, धीरज उपाध्याय, जीत खेरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *