रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (रुद्रपुर कोतवाली परिसर में आयोजित हुई गोष्ठी) रुद्रपुर विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर रुद्रपुर कोतवाली में अल्पसंख्यक अधिकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वही गोष्ठी में अल्पसंख्यक समुदाय के के कल्याण हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि अल्पसंख्यक छात्रों के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। इसके अलावा संत केशर सिंह स्मृति सहायता कोष, मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण की योजना, अल्पसंख्यक विकास निधि योजना आदि की जानकारी दी गई। वही अल्पसंख्यकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में कोतवाली रुद्रपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कापड़ी, चौकी प्रभारी आर्दश कालौनी प्रदीप कुमार, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पीतांबर उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश रावत, संजय रावत,शिव सिंह, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य पीवी थामस, डॉ हाजी सोनू खान, अबरार अहमद, अब्दुल अशरफ, अवतार सिंह, आदि मौजूद थे।
Related Posts
एक युवक 510 ग्राम चरस तो दूसरा युवक 10.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -पुलिस को मिली नशे के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता…. काशीपुर- नशे के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर की…
ऑन ड्यूटी आर्मी’ ट्रक से 3.12 करोड़ का गांजा बरामद, STF-मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ख़बर शेयर करें – समाचार प्लस लाइव ऑन ड्यूटी आर्मी’ ट्रक से 3.12 करोड़ का गांजा बरामद, STF-मऊ पुलिस की बड़ी…
पूर्व मंत्री के बारात घर में शार्ट सर्किट से लगी आग
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी : (डॉ अवधेश नारायण तिवारी) पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बारातघर रिया पैलेस…
