धराली आपदा पर मुख्यमंत्री धामी एक्शन में – युद्धस्तर पर राहत-बचाव, 108 अलर्ट, छुट्टियां रद्द

ख़बर शेयर करें -

धराली आपदा पर मुख्यमंत्री धामी एक्शन में – युद्धस्तर पर राहत-बचाव, 108 अलर्ट, छुट्टियां रद्द

📍 समाचार प्लस लाइव | उत्तरकाशी (धराली):

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली क्षेत्र में बादल फटने की भीषण घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति की गंभीर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलास्तरीय आपात नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, घायलों को बेहतर उपचार, तथा राहत सामग्री की तत्पर आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है।

धराली और आसपास के क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर रखी गई हैं, और सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि राहत कार्यों में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने जनता से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।आ

पकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृपया सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।❞ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *