🏀 समाचार प्लस लाइव: मुख्यमंत्री धामी ने किया सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
देहरादून — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। युवा ऊर्जा और खेल भावना के इस उत्सव में देशभर से आई 50 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिससे यह आयोजन एक भव्य खेल-कुंभ का रूप ले चुका है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज इन युवा खिलाड़ियों के जोश और प्रतिभा में भारत का उज्जवल भविष्य दिखाई देता है। यही खिलाड़ी आगे चलकर ओलंपिक और एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि उत्तराखंड से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें।
इस अवसर पर विधायक खजान दास सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
