एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी — उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मी सम्मानित, कार्यों में सुस्ती दिखाने वालों पर हुई सख्ती
समाचार प्लस लाइव / रुद्रपुर।जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
👮♂️ उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
बैठक के दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने विगत माह में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की बरामदगी और जनसेवा में सराहनीय कार्य करने वाले 21 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
एसएसपी ने कहा कि—
जो पुलिसकर्मी समर्पण और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करते हैं, वे पूरी पुलिस फोर्स के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अपराध समीक्षा और दिशा-निर्देश
एसएसपी ने बैठक में पिछले माह दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों से अपराध नियंत्रण, जांच की गुणवत्ता और जनसंपर्क को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक और कार्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश
त्योहारों के मद्देनज़र एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस बल को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए—
✅ भीड़भाड़ वाले बाजारों व धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाए।
✅ अग्निशमन दल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
✅ पटाखा बाजार केवल निर्धारित स्थानों पर ही लगवाए जाएं।
✅ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
✅ सोशल मीडिया और साइबर मॉनिटरिंग को सशक्त बनाया जाए, अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
✅ मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
✅ गुण्डा, गैंगस्टर, BNSS एवं पुलिस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाए।
✅ NBW/BW/सम्मन/नोटिसों की 100 प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए।
✅ साइबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर सुरक्षा पोर्टल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।
✅ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की जाए।
✅ लंबित विवेचनाएं, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं माल मुकदमाती का निस्तारण शीघ्र पूर्ण किया जाए।
✅ सभी पोर्टलों — सिटीजन पोर्टल, JeepNet, मिशन वात्सल्य, प्रतिबिम्ब ऐप, साइबर पोर्टल, संयोग पोर्टल आदि पर शत-प्रतिशत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी का संदेश
त्योहारों का मौसम उल्लास का प्रतीक है, परंतु हमारी जिम्मेदारी है कि नागरिक पूरी तरह सुरक्षित रहें। पुलिस को संवेदनशील, सतर्क और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करना होगा।”
— मणिकांत मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर
