आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हर संभव सहायता का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हर संभव सहायता का भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केसरवाला और मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। साथ ही भूस्खलन की आशंका वाले मार्गों पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने के भी आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस विकट स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है और राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार की सुरक्षा व सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *