मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में किया स्वच्छोत्सव अभियान का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में किया स्वच्छोत्सव अभियान का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राजधानी देहरादून में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव अभियान’ में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान आज जनांदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छता केवल सफाई का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन, सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी अपने घर, मोहल्ले और कार्यस्थल पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक सुरेश गाड़िया, विधायक साविता हरबंस कपूर और मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *