मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून अस्पताल का औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दवाइयों की आपूर्ति, रोगियों के लिए भोजन एवं ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, समुचित देखभाल और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को वेटिंग एरिया (प्रतीक्षालय) में तीमारदारों के लिए पेयजल, पंखे और बैठने की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने तथा अटल आयुष्मान योजना हेल्प डेस्क पर मरीजों और उनके परिजनों को सरल, स्पष्ट और त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *