छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री विजय शर्मा जनसेवा के प्रति समर्पित, कर्मठ एवं ऊर्जावान जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, अनुभव और सेवा भाव से छत्तीसगढ़ राज्य के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को निरंतर नई गति मिलती रहेगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रभु श्री बदरी विशाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे श्री विजय शर्मा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। साथ ही उन्हें राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर शक्ति, ऊर्जा और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि जन्मदिवस का यह शुभ अवसर उनके जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सफलताओं का संचार करे तथा वे जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए प्रदेश और देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
उन्होंने एक बार पुनः श्री विजय शर्मा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
