दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वे माँ धारी देवी एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि, यश एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता का नेतृत्व दिल्ली के विकास, महिला सशक्तिकरण और लोककल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे तथा उनके सभी जनहितकारी संकल्प सफल हों।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी तथा उनका जीवन राष्ट्रसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उन्होंने जन्मदिवस के अवसर पर पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
