सीएम धामी ने किया विभागों का किया बंटवारा जानिए किसे क्या मिला

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-(एम् सलीम खान) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार देर रात कैबिनेट के मंत्रियों के साथ विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम धामी ने सबसे अधिक 21 मंत्रालय अपने पास रखें है। वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को आठ मंत्रालय सौंपे गए हैं। पहली बार सतपाल महाराज को आठ मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल को पांच मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतपाल महाराज लोक निर्माण, संस्कृति, पंचायती राज,धर्मस्व,पर्यटन,जल प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई मंत्रालय सौपा गया है।

 

प्रेमचंद अग्रवाल वित्त, शहरी विकास आवास,विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना मंत्रालय सौपा गया है। डा धन सिंह रावत बेसिक माध्यमिक, उच्च शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय सौपा गया है। सुबोध उनियाल वन, भाषा, निर्वाचन व तकनीक शिक्षा मंत्रालय सौपा गया है। रेखा आर्या महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाघ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय सौपा गया है। चंदन राम दास समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण,परिवाहन,लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उधम मंत्रालय सौपा गया है।

 

सौरभ बहुगुणा पशु पालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल,कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्रालय सौपा गया है। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास इन मंत्रालयों को रखा है। मंत्रि परिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय एवं सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औधौगिक विकास खनन,श्रम, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा,आयुष एवं आयुष शिक्षा, संरक्षण एवं जलवायु आबाकारी, न्याय, पर्यावरण परिवर्तन आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन मंत्रालय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास रखें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *