विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, प्रतिभाशाली महिला वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
देहरादून: राजधानी में आयोजित विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एवं 20वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन–2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाशाली महिला वैज्ञानिकों को Young Women Scientist Achievement Award–2025 तथा UCOST Young Women Scientist Excellence Award से सम्मानित किया गया। इस मौके पर NDAMA के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल की पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।
चार पी मंत्र से संभव हुई नई सफलता” : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए 4P मंत्र — Predict, Prevent, Prepare और Protect के आधार पर 10 सूत्रीय एजेंडा लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसका उत्कृष्ट उदाहरण सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान में देखने को मिला, जहां
17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया। यह देश की आपदा प्रबंधन क्षमता में बड़ा सुधार दर्शाता है।
उत्तराखंड के लिए अहम सुझावों की उम्मीद
सीएम धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील राज्य है। ऐसे में सम्मेलन से प्राप्त सुझाव और इनोवेटिव समाधान न केवल राज्य बल्कि पूरे विश्व के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।
इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भविष्य की आपदा प्रबंधन रणनीति पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।
