चुनाव सम्पन्न होने के बाद सीएम धामी को याद आया ग्रेड पे का मुद्दा

ख़बर शेयर करें -

धामी बोलें सरकार बनने के बाद एक माह में सुलझेगा ग्रेड पे का मुद्दा

 

नैनीताल-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव सम्पन्न होने के बाद ग्रेड पे का मुद्दा ध्यान आखिर याद आ ही गया। सीएम धामी ने बृहस्पतिवार को नैनीताल में कहा कि सरकार बनने के बाद एक माह में ही पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे का मुद्दा सुलझा लिया जाएगा।

 

इसके अलावा उन्होंने भू कानून के मामले में भी राज्यहित में फैसला लेने की बात कही है। सीएम धामी बृहस्पति को नैनीताल के घोड़ाखाल स्थित गोल्जू मंदिर व सरोवर नगरी के नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। सीएम धामी ने पुरानी पेंशन योजनाओं के बारे में कहा कि इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।इस पर गंभीरता से विचार विमर्श करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, वही इसमें अनुशासित होकर चुनाव लडा है। अंदरुनी घात जैसी बात भाजपा के अंदर नहीं है। कई विधायकों की आपबीती पर पर उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी फोरम पर बात करनी चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार में वापसी कर रही है। उनके इस दावे का फैसला तो दस मार्च को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *