बम धमाकों से दहली राजधानी कीव रुसी हमले में 50 सैनिको की मौत,यूक्रेन ने मांगी पीएम मोदी से मदद

ख़बर शेयर करें -

दस अन्य लोगों की मौत यूक्रेन ने मांगी पीएम मोदी से मदद

रुस ने किए तीस से अधिक हवाई हमले दहशत में भारतीय नागरिक

वाशिंगटन तनाव पूर्ण स्थिति के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने नेशनल टेलीविजन पर हमले का ऐलान कर दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रुस ने यूक्रेन पर एक के बाद एक मिसाइल हमले शुरू कर दिए। इस दौरान 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रुस ने तीस से अधिक हवाई हमले किए। हमले में दस आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है। यूक्रेन ने भी रुस के पचास सैनिकों के मारे जाने की बात कही है।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेस्को ने इस दौरान रुस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया। इस बीच रुस यूक्रेन युद्ध को कैसे रोका जाए इस को लेकर यूरोपीय संघ के उच्चायुक्त ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत की है। तनाव पूर्ण स्थिति में नौ लड़ाकू विमान जहां एक तरफ यूक्रेन ने रुस पर हमला बोला दिया है तो वहीं चीन के तेवर भी आक्रामक नजर आ रहे हैं। उसके नौ विमानों ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसपैठ की है। वही चीन इससे पहले भी इस तरह की घुसपैठ कर चुका है।

 

नाटो ने यूक्रेन के साथ खड़े होने की बात कही नाटो गठबंधन के देशों ने तनाव पूर्ण स्थिति में सुधार लाने के लिए यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है। हालांकि उसकी तरफ से कोई सैन्य कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। नाटो ने कहा है कि वह रुस से सीमा साझा करने वाले गठबंधन में शामिल देशों की रक्षा के लिए कदम उठा रहा है और जमीन हवाई और जल क्षेत्र में अतिरिक्त मदद मुहैया करा रहा है। पाक पीएम इमरान के बयान पर अमेरिका की चेतावनी मास्को- पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि मास्को आकर मैं उत्साहित हूं। इस पर अमेरिका ने पाक के लिए चेतावनी दी है।

 

रुस और यूकेन में जारी जंग के बीच पाक के पीएम सहित पूरी दुनिया में बहस छिड़ी हुई थी। अब उनके रुस पहुंचने के उपरांत बाद दिए गए बयान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें है। पीएम मोदी आज करेंगे रुस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत दिल्ली- रुस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान बड़ी खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार की देर रात रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। पीएम मोदी ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल के साथ बैठक भी की है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के के अलावा अन्य मंत्री भी मौजूद थे। वही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पीएम कार्यलय के आला अधिकारी और विदेश मंत्रालय के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *