राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया लेखन प्रतियोगिता का आयोजन….

ख़बर शेयर करें -

थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में आईक्यूएसी एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका शीर्षक था- “प्राकृतिक सौन्दर्य में रचनात्मक लेखन“ | यह प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषा में सुनिश्चित की गयी | जिसमें सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया | यह प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई |

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ अजय कुमार एवं डॉ विनोद कुमार रहे | प्रतियोगिता में बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मोनिका, बी०एससी० प्रथम सेमेस्टर के छात्र सुमित कुमार एवं  बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अराधना रावत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया | परिणाम संकलन अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ गिरीश चन्द्र आर्य द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी अंग्रजी विभाग डॉ मीनू बुटोला के द्वारा किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *