कोटद्वार में कोटद्वार में प्रवीन रावत का सम्मान किया…..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रवीन रावत को कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय बारातघर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया। समारोह में मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने  प्रवीण रावत को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी इस पद नियुक्ति से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

 

वहीं नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत ने कहा कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उनको दी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।सम्मान समारोह में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल, धीरेंद्र बिष्ट, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत और पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *