कांग्रेस के सुमित ने जनसंपर्क बढ़ाया.. हल्द्वानी की जनता का मिल रहा साथ….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(शेर अफगन) कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने जनसंपर्क किया जनसंपर्क में जनता का असीम स्नेह प्यार मिला आपको बता दे देवखड़ी क्षेत्र से जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत हुयी।

देवखड़ी के उपरांत बेड़ी खत्ता, मल्ला प्लॉट, तल्ला प्लॉट आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुये जमरानी कॉलोनी पर आज के जनसंपर्क का समापन हुआ।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगो ने सुमित हृदयेश का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश द्वारा दमुवादूँगा क्षेत्र के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यो हेतु धन्यवाद कहा और इस चुनाव में पूर्ण रूप से साथ और समर्थन देने की बात कही।

भावुक होते हुए सुमित हृदयेश ने कहाँ की दमुवादूँगा वासियों को लेकर माता जी के जो सपने अधूरे  रह गए वो वे हर हाल में पूर्ण करेंगे। हरीश लाल बैध, जगदीश वाणी, जग्गा प्रधान, देवेंद्र लाल, एडवोकेट गोविन्द बिष्ट, हरक सिंह भंडारी, एडवोकेट सोनू,

एडवोकेट मोहन चंद्र, विजय चंद्र, हरीश आगरी, राजेन्द्र बिष्ट, गणेश टम्टा, मुकेश आर्य, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, दीपा टम्टा, सीमा लोहनी, मीना पवार, पुष्पा देवी, हेमा देवी, संगीता, शांति कोरंगा, चंदन भाकुनी, रवि आर्य आदि ने अलग अलग क्षेत्रो में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम में सुमित हृदयेश का सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *