रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (वरिष्ठ महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया देहरादून कूच) रुद्रपुर देहरादून में आयोजित कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सम्मान रैली में रुद्रपुर से उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून कूच किया। शर्मा के नेतृत्व में लगभग सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारेबाजी करते हुए देहरादून कूच किया। देहरादून रवाना से पहले कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं ने कहा कि देहरादून में आयोजित होने वाली कांग्रेस कमेटी की सम्मान रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में महिला नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, महानगर कांग्रेस सेवा के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरोज रानी,निगम पार्षद प्रीति साना, पार्षद बबीता बैरागी, सुरेश कविराज, पूर्व पार्षद मालती मौर्या, पूनम गुप्ता, नितिन कुमार, देबू कोली, अरविन्द सक्सेना, मंजू जैन,प्रिया, कामिनी सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने दून कूच किया। वही कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना ने कहा कि देहरादून में आयोजित होनी वाली कांग्रेस कमेटी की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर दौड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से मुक्ति अपने के लिए प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को महंगाई, भर्ष्टाचार, अपराध के सिवा कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भाजपा के कुशासन से जनता मुक्ति अपने के बेकरार है और कांग्रेस के हाथों में सत्ता सौंपने की तैयारी जनता कर चुकी है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस अंनिल शर्मा भी मौजूद थे।
Related Posts
अवैध वसूली करके उत्तराखण्ड में भय का माहौल बना रहे भाजपा नेताः सीपी शर्मा……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- सिडकुल में चल रहे अवैध वसूली के खेल की महानगर कांग्रेस ने निन्दा करते हुए मामले…
लालडाठ चौराहे पर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का हनुमान चालीसा पाठ के साथ उद्घाटन, भाजपा छोड़ कांग्रेस के हुए मनोज खुल्बे…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी।(शेर अफगन) – लालडाठ चौराहे पर कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हनुमान…
आचार संहिता से पहले पूरी हो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता लागू होने से पहले मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों के निराकरण…
