दुखद ख़बर- जिंदगी की जंग हार गए कैप्टन वरुण

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (कुन्नूर हैलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए वरुण पिछले 8 दिसंबर से अस्पताल में थे भर्ती) बेंगलूर तमिलनाडु के कुन्नूर में गत 8 दिसंबर को वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्त हैलीकॉप्टर में एक मात्र जीवित ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह भी जिंदगी की जग हार गए। वरुण सिंह का अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। हैलीकॉप्टर हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में एक मात्र कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित बचे थे। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया है कि वायुसेना को यह बात बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि दिलेर ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया है। बीती 8 दिसंबर 2021 की हैलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का निधन हो गया। भारतीय वायुसेना उसके निधन पर गहरा शौक और संवेदना प्रकट करती है। वही शौक संतप्त परिवार के साथ भारतीय वायुसेना हमेशा खड़ी हैं। हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उनका ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर वायुसेना कमान अस्पताल में उपचार चल रहा था। वही ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शौक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि हमने एक बहादुर सपूत को खो दिया। वही देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर गहरा शौक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *