कक्कड़ जी के परिवार द्वारा नेत्रदान के लिए दी गयी।सहमति….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-भारत विकास परिषद रूद्रपुर शाखा के द्वारा राजेश अरोरा जी, सचिव विवेकानंद आवासीय समिति, आवास विकास और संजय सिंघल जी के प्रयास से स्व॰ दर्शन लाल कक्कड़ जी के देहावसान पर कक्कड़ जी के परिवार द्वारा नेत्रदान के लिए सहमति दी गयी।

 

मुरादाबाद के सी एल गुप्ता नेत्र चिकित्सालय की टीम के द्वारा यह पुण्य कार्य करवाया गया। नेत्रदान के समय अनमोल कक्कड़, आदित कक्कड़, हरनाम चौधरी एवं अमित गम्भीर उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद नेत्रदाता परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता है। स्वर्गीय कक्कड़ जी के नेत्रों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *