यकीन मे बदला शक,गला रेत कर हुए हत्या कांड का खुलासा, कातिल शौहर गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- (आरिश सिद्दीक़ी) हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीती रात हुए सीमा हत्यकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि शनिवार रात को बनभूलपुरा क्षेत्र में चावल व्यापारी यूनुस पुत्र अब्दुल मलिक ने अपनी पत्नी सिमा की गला रेत कर बेरहमी के साथ हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

 

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने सीमा हत्याकांड के जल्द से जल्द खुलासे के अपने अधिनिस्थ अधिकारियों को फरमान दिए थे। बेरहमी से हुए हत्याकांड मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक सिमा ने अपने पहले पति शादाब को चार वर्ष पूर्व तलाक दे दी थी, जिसके बाद मृतक ने गोपाल मंदिर बनभूलपुरा निवासी यूनुस पुत्र अब्दुल मलिक से शादी कर ली थी।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी यूनुस को मृतक सीमा पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है, किसी ओर से उसे पीछे बात कर रही हैं, जिस पर शनिवार को सीमा और युनुस में झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर यूनुस ने सीमा का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना बनभूलपुरा में मामला दर्ज किया। इधर एसएसपी नैनीताल ने सफलता पाने वाली टीम 2500 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *