मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण, देवप्रयाग में शौचालय की व्यवस्थाएं भी परखीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग के जरिए देहरादून लौटते समय हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए गड्ढामुक्त अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया और वहां स्वच्छता व्यवस्था के साथ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
सुरक्षित आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं प्राथमिकता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों और यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
