छुट्टी पर गए सिपाही की मुरादाबाद में संदिग्ध हालात में मौत, रेलवे स्टेशन पर मिला शव

ख़बर शेयर करें -

छुट्टी पर गए सिपाही की मुरादाबाद में संदिग्ध हालात में मौत, रेलवे स्टेशन पर मिला शव

रूद्रपुर/मुरादाबाद। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात एक सिपाही की मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव स्टेशन परिसर से बरामद होने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच जारी है।

हरिद्वार निवासी था मृतक सिपाही

मृतक की पहचान 48 वर्षीय जैनेश्वर प्रसाद, निवासी भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। जैनेश्वर रुद्रपुर पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात था और दो दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर गया था।

रेलवे स्टेशन पर मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

शुक्रवार देर रात मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उसका शव संदिग्ध हालत में पाया गया। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि सिपाही की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस लाइन में शोक

मृतक की मौत की सूचना पाकर परिजन हरिद्वार से मुरादाबाद पहुंच गए। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं रुद्रपुर पुलिस लाइन में भी शोक की लहर दौड़ गई है। साथी सिपाही जैनेश्वर की असामयिक मौत से स्तब्ध हैं।

मुरादाबाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

समाचार प्लस लाइव

र्तव्य के बीच थम गई जिंदगी की रेल – पुलिस महकमे में शोक”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *