
रूद्रपुर/किच्छा। जिले में बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक ई-रिक्शा चालक और दूसरा हाईड्रा ऑपरेटर था। हादसों के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
पहला हादसा रूद्रपुर शहर के रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल के पास हुआ। यहां एक अज्ञात कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा चालक कोमल राम निवासी रम्पुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिक्शा को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना: कैंटर की टक्कर से हाईड्रा ऑपरेटर की मौत
दूसरा हादसा किच्छा क्षेत्र में इंटार्क फैक्ट्री के पास हुआ, जहां 28 वर्षीय भरत मौर्य पुत्र भजनलाल, निवासी केमरी रामपुर, हाल निवासी शिमलाबहादुर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कैंटर (संख्या UP14CT6929) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। भरत को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनसहानुभूति और भीड़ का तांता
शुक्रवार को दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम के समय बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी पहुंच गए। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, समाजसेवी सुशील गावा समेत कई लोगों ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
समाचार प्लस लाइवस
ड़क हादसों ने दो परिवारों की बुझा दी दीपशिखा – जांच में जुटी पुलिस”
