रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री युगल किशोर पंत द्वारा आज बगवाड़ा मंडी मैं कल होने वाली मतगणना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया मतगणना 8:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना की जाएगी एवं 8:30 बजे से ईवीएम की गणना शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया 8:00 बजे तक जो भी पोस्टल बैलट पहुंच जाएंगे उन पोस्टल बैलट को मतगणना में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मतगणना हेतु कुल 126 टेबल व पोस्टल बैलेट हेतु 39 टेबल लगाई गई हैं, प्रत्येक विधानसभा हेतु 14 टेबल लगाई गई हैं। उन्होंने बताया मतगणना स्थल की सुरक्षा हेतु प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा जनपद में जो भी संवेदनशील क्षेत्र हैं वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना कार्य के सफल सम्पादन हेतु लगाए गए कार्मिक एवं सुरक्षकर्मी आदि डबल वेक्सीनेटेड हैं।
उन्होंने कहा कि मतगणना से सम्बंधित निर्वाचन अभिकर्ता, पत्रकार बंधु जो डबल वेक्सीनेटेड नहीं है उन्हें अधिकतम 48 घण्टे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षात्मक दृष्टि से स्वस्थ विभाग की टीम भी तैनात की गई हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, जीएम नादेही चीनी मिल विवेक प्रकाश, आरओ प्रत्यूष सिंह, सीमा विश्वकर्मा, अभय प्रताप सिंह, राकेश चन्द्र तिवारी, आरसी त्रिपाठी, कौशतुभ मिश्रा, तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीसी पन्त, आदि उपस्थित थे।
