पुलिस ने 74 पाउच गांजे सहित दो जिलाबदर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

दो जिलाबदर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट में की थी कार्रवाई

एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 74 पाउच गांजे के भी किए बरामद

पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार रहेगा। जारी

रामनगर-(उधम सिंह राठौर) रामनगर पुलिस के द्वारा दो आरोपियों के क्रिमिनल इतिहास को देखते हुए दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त दोनों को जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। लेकिन दोनों आरोपी रामनगर में घूमते हुए पाये गये। जिसमें पहला परवेज और दूसरा शानू आरोपी था।

 

दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि शानू और परवेज जिनके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

 

जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त दोनों को जिला बदर करने की कार्रवाई की गई थी। जिसमें शानू के कब्जे से पुलिस ने 74 पाउच गांजे के भी बरामद किए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *