आस्था या अंधविश्वास, (अजब-गजब) तो क्या 500 रुपये में ग्रह दोष काट रही हल्द्वानी जेल !

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी जेल हमेशा सुर्ख़ियों मै बनी रही है इन दिनों एक खबर तेज़ी से मिडिया फैल रही है की हल्द्वानी जेल में लोगों के 500 रुपये में ग्रह दोष काटे जा रहे हैं। फलित ज्योतिष की मान्यता के अनुसार यदि किसी की कुंडली में बंधन दोष हो तो जेल में खाना खाने या कुछ घंटे बिताने से यह दोष समाप्त हो जाता है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीडिया में प्रकाशित इस तरह की खबरों पर आईजी जेल ने हल्द्वानी जेल अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। आईजी जेल के अनुसार इस तरह की बातें अधंविश्वास को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को इस व्यवस्था की जानकारी नहीं है। इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। दरअसल, फलित ज्योतिष में बहुत से कुंडली दोष बताए जाते हैं। इनका कोई न कोई उपचार भी बताया जाता है। बहुत लोगों की मान्यता होती है कि ज्योतिषी के बताए इन उपचारों से उनके इन दोषों का निदान भी हो जाता है। इसी तरह का एक दोष बताया जाता है बंधन दोष। कुछ ग्रहों की स्थिति को देखकर ज्योतिषी इसे व्यक्ति विशेष की कुंडली में जेल जाने का योग बताते हैं।

 

 

आपको बताते चले की इस मामले में जब आईजी जेल विमला गुंज्याल से बात की गई तो उन्होंने इसे पूरी तरह निराधार बताया। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार यहां करीब 120 साल पुराने खंडहर हो चुके शस्त्रागार को एक लॉक-अप की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। जेल प्रशासन की ओर से हर वीकेंड पर कुछ लोगों को यहां 500 रुपये लेकर ठहराया जाता है। खबरों में इसकी पुष्टि वहां के उप कारागार अधीक्षक भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *