रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (सीएमओ सुनीता रतूड़ी ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट) रुद्रपुर ठगों ने इस बार स्वास्थ्य विभाग को अपना निशाना बनाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित बार्डर एरिया डेवलेपमेंट कार्यक्रम के खाते से फर्जी चेक लगाकर अलग-अलग तारीखों में 5.79 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता रतूड़ी ने पंतनगर थाना पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ सुनीता ने सौंपी को दी तहरीर में बताया कि ग्रामीण सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बार्डर एरिया डेवलेपमेंट कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इसके लिए शासन से जारी धनराशि को रखने के लिए सिडकुल पंतनगर स्थित बैक आफ बड़ौदा में खाता खोला गया। बैंक द्वारा विभाग को एक चैक बुक जारी की गई थी। विगत दिनों जब विभाग ने बैंक के जारी चेक के माध्यम से धनराशि निकालनी चाही तो पता चला कि खाते से जारी चेक नंबरों से कई बार 5.75 लाख रुपए की धनराशि का भुगतान हो चुका है। इसकी भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ सुनीता ने बताया कि पासबुक में दर्ज अलग-अलग चेक संख्या के नंबरों से माह सितम्बर 2021 की 95.70 हजार,97.7 हजार,90.2 हजार,98.7 हजार,99 हजार और 98.5 हज़ार की धनराशि निकाली गई है। इसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने तत्काल एक शिकायती पत्र बैंक शाखा प्रबंधक को दिया तो पता चला कि स्वास्थ्य विभाग को जारी चेक बुक नंबर से किसी बच्चू पासवान नाम के एक व्यक्ति ने फर्जी चेक लगाकर भुगतान लिया है। पंतनगर थाना के प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि सीएमओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डांगी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बैक व स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी मे पता चला है कि बिहार के रहने वाले किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी चेक लगाकर 5.79 लाख रुपए की सरकारी धनराशि निकाली है। वही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Related Posts
265 ग्राम अवैध चरस के साथ पुलिस ने स्कूटी के साथ 02 नशा सप्लायरों को किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- मा0 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये…
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन….
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-काशीपुर में सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के ने प्रेस वार्ता का आयोजन…
378 ग्राम अवैध चरस और हज़ारो की नकदी सहित महिला तस्कर गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-लालकुआं कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 378 ग्राम अवैध चरस और 12 हज़ार…
