हल्द्वानी-गौलापार में प्रस्तावित उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए डीएफओ ने किया वन भूमि का निरीक्षण…………..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में प्रस्तावित उत्तराखंड हाई कोर्ट के लिए चिन्हित की गई वन भूमि का तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया और बताया कि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया गतिमान है इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

डीएफओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां हाईकोर्ट के लिए 26 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है जिसका निरीक्षण करने वह पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे हैं जिसकी रिपोर्ट अपलोड की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के एवज में 26 हेक्टेयर की दुगनी भूमि पर अल्मोड़ा में लगभग 52 हेक्टेयर भूमि पर  पौधारोपण का कार्य किया जा चुका है  और इस क्रम में स्थलीय निरीक्षण के साथ तेजी से कार्रवाई अमल में लाई जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *