वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार…….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वादी आशीष सिंह पुंडीर, निवासी- ग्राम-सोनी नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की स्कूटी नम्बर- UK14-F7499 चोरी कर दी है, इस सूचना के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला में मु0अ0सं0-47/2024, धारा 303(2) BNS 2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा स्कूटी चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग का सफल अनावरण कर स्कूटी बरामद करने के साथ-साथ अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया।

 

जिसके क्रम में श्रीमती जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री रवि सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी कर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त मोर वाहन गिरी व निशान्त को दिनांक दौराने वाहन चैकिंग भीम गोडा गोट बस्ती चीला से मय चोरी की गयी स्कूटी संख्या- UK14-F7499 के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्तों द्वारा स्कूटी की नम्बर प्लेट को बदल कर वाहन का प्रयोग किया जा रहा था जिस कारण अभियोग उपरोक्त में धोखाधड़ी की धारा- 317(2),318(4)BNS 2023 की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्तगण

  1. मोर वाहन गिरी (उम्र-22 वर्ष) पुत्र नंद किशोर गिरी, निवासी- गुसाई गली, नई बस्ती, भीम गोडा, थाना-कोतवाली नगर, हरिद्वार।
  2. निशान्त (उम्र-26 वर्ष) पुत्र शत्रुघ्न गिरी, निवासी-उपरोक्त।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-47/2024, धारा 303(2) BNS 2023, धारा 317(2),318(4)BNS 2023 की बढ़ोत्तरी

बरामद वाहन

स्कूटी एक्टिवा नम्बर- UK14F7499

पुलिस टीम

  1. अपर उपनिरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह
  2. मुख्य आरक्षी 93 ना0पु0 श्री अनिल यादव
  3. आरक्षी 297 ना0पु0 श्री चन्द्र सिंह रायपा
  4. पी.आर.डी श्री राहुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *