जल गई गुप्ता जी की दुकान — कारण बना अतिक्रमण और ट्रैफिक, फायर ब्रिगेड पर लापरवाही के आरोप

ख़बर शेयर करें -

जल गई गुप्ता जी की दुकान — कारण बना अतिक्रमण और ट्रैफिक, फायर ब्रिगेड पर लापरवाही के आरोप

 

रुद्रपुर: दिवाली की रौनक के बीच रुद्रपुर के फूलसुगा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 6 बजे की है। आग लगते ही आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई और लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

 

दुकान स्वामी पवन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन टीम मौके पर देर से पहुंची। इस बीच स्थानीय लोगों ने खुद बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

स्थानीय लोगों ने फायर विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान कम हो सकता था।

 

लोगों ने यह भी कहा कि ट्रांजिट कैंप रोड पर ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण फायर ब्रिगेड के लिए सबसे बड़ी बाधा साबित हुए। सड़कों पर लगे ठेले और कब्जों के कारण फायर की गाड़ी को मौके तक पहुंचने में काफी समय लगा।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण की सच्चाई को उजागर कर दिया है।

 

दिवाली के इस मौके पर गुप्ता परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *