हल्द्वानी- खराब सड़क और नालियों की बदहाली बन गई तल्ली हल्द्वानी वार्ड की पहचान……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 58 तल्ली हल्द्वानी के लोग सड़क और नालियों की समस्या से परेशान हैं। पांच साल पूर्व हुए चुनाव में जन-प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी वार्ड में समस्या जस की तस बनी हुई हैं। हाल यह है कि लोगों को सिलिंडर भराने के लिए खुद चलकर आना पड़ रहा हैं। वार्ड संख्या 58 में पानी की निकासी ना होने से सड़कों पर जलभराव हो जाता है।

 

इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी की सड़कों की स्थिति बेहाल हैं। गड्ढें वाली बेहाल सड़क होने के कारण सिलिंडर की गाड़ी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रही है। ऐसे में लोगों को खुद ही गली के बाहर आकर सिलिंडर लादकर ले जाना पड़ रहा हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के बाद पार्षद वार्ड में झांकने तक नहीं आते हैं। वार्ड में कई जगह पर स्ट्रीट लाईट भी खराब पड़ी है, जिसे ठीक नहीं कराया गया। वार्ड के लोगों ने बताया कि पूर्व में कुछ घरों में पानी के बड़े हुए बिल आए थे। इसका समाधान भी अब तक नहीं हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *