काशीपुर- (सुनील शर्मा) 63-विधानसभा क्षेत्र काशीपुर के ग्राम बघेलेवाला में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं संचालित की गई थीं, उन योजनाओं को राज्य में की भाजपा सरकार ने पूरी तरह बंद कर दिया। इससे जनता को इन योजनाओं का लाभ न मिल पाने से उनमें रोष है। आशीष अरोरा बॉबी ने उत्तराखंड में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का आहवान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर तमाम कल्याणकारी योजनाएं पुनः शुरू करने के साथ ही नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी। उन्होंने बीस वर्षों में काशीपुर का विकास अवरुद्ध करने के लिए भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर जमकर निशाना साधा और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आहवान किया। बैठक में सुरेश, गनेशी, चाऊराम, सूरजपाल, जोगेंद्र, गजराज सिंह, उदयराज आदि समेत जयसिंह गौतम, मंसूर अली मंसूरी, चंद्रशेखर प्रजापति, मनोज शर्मा गुड्डू, संजय ठाकुर, किशनलाल अरोरा खैराती, विपिन राजा, सईद खान, सुरेंद्र सागर, जसवंत सिंह ग्वाल व गुरनाम सिंह आदि कांग्रेसी थे।
Related Posts
वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी इमरान हुसैन गुज्जर को मिल रहा वार्ड की जनता का साथ…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- चुनाव की तारीख जैसे – जैसे नजदीक आ रही है सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार मे…
पुलिस ने क्षेत्र से चार वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक…
भाजपा शासन में महिलाओं पर बढ़ती घटनाओं के विरोध में किया गया उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल जी की अध्यक्षता में कांग्रेस जनो द्वारा उत्तरावर…
