हल्द्वानी-यहाँ छोले भटूरे के स्टोल पर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट,मौके पर पहुंची पुलिस…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-कोतवाली क्षेत्र में एक निजी होटल के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट भोजन के एक स्टॉल पर हुई है, जिसके बाद सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, मारपीट में हल्का घायल हुए व्यक्ति को पुलिस कोतवाली लेकर आई, जहां व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी जाने की बात कहीं जा रही है।

घटना स्थल बेस हॉस्पिटल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि छोले भटूरे के स्टाल पर रखें जूठे बर्तन में एक युवक ने थूक दीया, इसका विरोध स्टॉल संचालक व्यक्ति ने किया, जिस पर युवक ने व्यक्ति से हाथापाई कर दी, जिसमें व्यक्ति के चेहरे पर चोट आई हैं, वहीं पुलिस को भी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी।

 

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, हाथापाई करने वाले युवक को पुलिस पकड़ने ही वाली थी कि युवक मौका देखकर भाग गया। भटूरे का स्टॉल लगाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने तहरीर देने के लिए कहा है, ताकि मारपीट करने वाले युवक को पकड़ा जा सके और कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *