हल्द्वानी पुलिस भारी पड़ी नशे तस्करों पर, लाखों की स्मैक के साथ 02 स्मैक तस्करो को किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

55.83 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में…. 

हल्द्वानी- (अरीश सिद्दीकी) हल्द्वानी के पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने के लिए मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के

 

दौरान 02 स्मैक तस्करो से 31.26 ग्राम स्मैक और 24.57 ग्राम कुल  55.83 ग्राम स्मैक के  साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया।मंगलवार को वादी उ0नि0 संजीत राठौड़ मय हमराही कानि0 दिलशाद अहमद, का0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा, का0 अमनदीप सिंह, का0 मुन्ना सिंह के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम और धरपकड अभियान के तहत आरोपियों1- रिजवान उर्फ मंत्री पुत्र वशरुद्दीन निवासी पप्पू का बगीचा बल्लू जिम के सामने वार्ड न0–31 थाना वनभूलपुरा ज़िला नैनीताल उम्र—31 वर्ष,2 शहनवाज सिद्दीकी उर्फ डॉक्टर पुत्र समीउद्दीन निवासी बड़ी रोड इन्द्रानगर दुर्गा मन्दिर के पास वार्ड न0– 30 थाना वनभूलुपुरा उम्र– 40 वर्ष के कब्जे से 31.26

 

ग्राम स्मैक और 24.57 ग्राम स्मैक कुल 55.83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर इन्द्रानगर छोटी रोड से करीब 40 मीटर की दूरी पर काबुल गेट के पीछे थाना-बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा एफआईआर नं0-24/2023 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं। पूछताछ में आरोपी ने  बताया कि बरामद स्मैक शमीम नामक व्यक्ति से जो शौर्या गाँव भोजीपुरा ज़िला  बरेली में रहता है उस से खरीदकर लाना बताया गया जिसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित कर गिरफ्तारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *