सब्जी पूड़ी को लेकर हल्द्वानी उप कारागार में बंदी और सुरक्षाकर्मी के बीच हुई जमकर झड़प…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) पूड़ी सब्जी के चक्कर में हाथापाई की नौबत आ जाएगी ऐसा कम ही सुनने को मिला होगा, पूरा मामला हल्द्वानी जेल का है, जहां पर एक बंदी ने खाने के लिए पूड़ी सब्जी की डिमांड की जिसे जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने मना कर दिया, इस पर बंदी भड़क गया, फिर मजबूरन जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने बंदी के ऊपर हाथ छोड़ दिया,

 

ऐसे में बंदी भी भड़क गया और उसने जेल के सुरक्षा कर्मचारी के ऊपर हाथ छोड़ दिया और दोनों में हाथापाई हो गई।आनन-फानन में जेल के अन्य सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे और दोनों का बीच-बचाव किया, वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया बंदी का नाम देवेंद्र बिष्ट जो की 307 के मामले में अंडर ट्रायल चल रहा है,

 

उसके द्वारा जेल मैनुअल के खिलाफ जाकर खाने की डिमांड की गई, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है, ऐसे में उसने जेल के सुरक्षाकर्मी के साथ बदतमीजी की, जिस पर मजबूरन जेल के सुरक्षाकर्मी को बंदगी ऊपर हाथ छोड़ना पड़ा, फिलहाल मामले को पूरी तरह से शांत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *