हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी से शराब की तस्करी करने वाले को दबोचा, 5 पेटी अवैध शराब बरामद….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के कुशल नेतृत्व में थाना हल्द्वानी पुलिस चौकी हीरानगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत  को दौराने चेकिंग उप निरीक्षक कृपाल सिंह हमराही कांस्टेबल ललित नाथ के रुद्राक्ष वाटिका  हीरानगर के पास  से अभियुक्त  सौरभ गुप्ता पुत्र हरीश गुप्ता निवासी- धनपुरी हल्द्वानी नैनीताल को 05 पेटी 240 क्वाटर अवैध माल्टा मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब के परिवहन हेतु इस्तेमाल स्कूटी एक्टिवा को अंतर्गत धारा 72 आबकारी अधिनियम कब्जा पुलिस दिया गया।

गिरफ्तारी टीम –

1- उ0नि0 कृपाल सिंह

2- का0 ललित नाथ गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *