हल्द्वानी- हल्द्वानी में हॉक ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा एवं कांस्टेबल रोहित सिंह को चेकिंग के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में एक पर्स मिला। पर्स में लगभग ₹9000 एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे एवं व्यक्ति का आशीष कुमार नाम से ड्राइविंग लाइसेंस एवं सी.आर.पी.एफ का आईडी कार्ड भी था। सीपीयू टीम द्वारा आशीष के ड्राइविंग लाइसेंस के नंबर के माध्यम से चालान मशीन द्वारा उसका मोबाइल नंबर निकालकर संपर्क स्थापित किया और जवान का पर्स वापस लौटाया गया। सीआरपीएफ जवान ने पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया और उनकी जनसेवा के लिए कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।
Related Posts
लालकुआं पुलिस के हाथ लगी एक और कामयाबी, 80 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें – लालकुआ – (नंदन राम आर्य) लालकुआ कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान 80 नशीले इंजेक्शन के…
धूमधाम से सम्पन्न हुआ 71 लाख सामूहिक योगाभ्यास और नशा मुक्ति अभियान
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) योग शिक्षा और योग शिक्षकों के उत्थान के लिए संकल्पित अखिल भारतीय योग…
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में बीती देर सायं गांव के सार्वजनिक फ्रीजर से पानी लेने गए युवक का…
