बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुचे हेमंत द्विवेदी..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे हेमंत द्विवेदी का उनके आवास पर पार्टी के पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

 

 

 

इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तोलिया और जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल समेत तमाम भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता बनने पर उनको बधाई दी ।

 

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद अदा करते हुए कहा की उनको जो जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने दी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल हो उसको लेकर वह लगातार बेहतर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *