यहाँ होली पर गाड़ी को लेकर हुए विवाद में जमकर चली तलवार,तीन बुरी तरह घायल……….

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार-यहाँ गाड़ी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक एक दूसरे पर तलवार चलाने लगे। होली के दिन हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के तीन युवक गंभीर घायल हो गए। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में होली के दिन युवकों के बीच जमकर तलवारबाजी हुई जिसमे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

 

गाड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष के युवकों ने तलवार से हमला कर दिया। जिससे तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तरफ से कई आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

 

घटना के पास में ही लगे एक सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *