घर घर पहुंचे नेता लिया जनता का आशीर्वाद,भाजपा, कांग्रेस के उम्मीदवारों ने घर घर दी दस्तक

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) भाजपा, कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशियों ने कड़के की ठंड के बावजूद भी मतदाताओं की नब्ज टटोलने का काम किया। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने पैदल चुनावी प्रचार किया। उन्होंने घर घर जाकर जनसंपर्क किया और कमल के निशान पर बटन दबाने का आवाहन किया।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ बागी लोग आम जनता के बीच जाकर नौटंकी कर रहे हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा पहुंची रम्पुरा कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया।इस दौरान महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने उनसे हाथ मिलाया।

 

वही बुजुर्गो ने उन्हें आशीर्वाद दिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि की भाजपा झूठ का पुलिंदा है। अब वक्त आ गया है कि भाजपा को उखाड़ फैक दिया जाए।इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मतदाताओं से,14 फरवरी को हाथ के निशान वाला बटन दबाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *