सतपुली- प्रदेश सरकार की जनसमस्याओं के समाधान हेतु पहल सरकार जनता के द्वार का आयोजन उप निदेशक मत्स्य विभाग के दिशा निर्देश में जयहरीखाल ब्लॉक के ग्रामसभा गवांणा में किया गया। जिसमें विकासखंड के कई महत्वपूर्ण विभागों ने ग्रामीणों को अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। ग्रामसभा में पेयजल योजनाओं की मरम्मत, सोलर लाइट लगाने, मनरेगा के तहत गोबर गैस प्लांट, खेती की सुरक्षा हेतु तारबाड़, पैदल रास्ते ठीक करवाने आदि कार्यों को करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक मत्स्य विभाग प्रमोद कुमार शुक्ल, शिक्षा विभाग से समन्वयक सन्तूदास, ग्राम विकास विभाग से धीरज भारद्वाज, खेल विभाग, परिवहन से एआरटीओ, सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि आदि दर्जनों विभागों के अधिकारियों और ग्रामसभाओं के प्रशासक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र नेगी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Posts
नेपाल से आ रहे पांच टन टमाटर, NCCF ने कहा कल से 50 रूपये किलो भाव पर बेचा जायगा…..
ख़बर शेयर करें -सहकारी संस्था एनसीसीएफ ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश नेपाल से आयातित करीब पांच टन टमाटर…
एमबीपीजी कॉलेज में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू, छात्र ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में 2 साल के बाद होने वाले चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का…
फैलो ऑफ रॉयल सोसायटी ऑफ बायोलॉजी एफआरसी बी यूनाइटेड किंगडम बने डॉक्टर श्रीकर पंत……..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डी एस बी परिसर के पूर्व शोध छात्र डॉक्टर श्रीकर पंत समन्वयक जैव विविधता अध्ययन केंद्र…
