हल्द्वानी में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, महिला अस्पताल के सामने दिया धरना, समर्थन देने पहुंचे सुमित हृदयेश….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रभावित व्यापारियों ने मंगलवार को आधे दिन तक दुकानें बंद रखीं। उन्होंने महिला अस्पताल के सामने धरना दिया और फिर जुलूस लेकर नगर निगम परिसर पहुंचे। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रभावित व्यापारियों ने मंगलवार को आधे दिन तक दुकानें बंद रखीं। उन्होंने महिला अस्पताल के सामने धरना दिया और फिर जुलूस लेकर नगर निगम परिसर पहुंचे।

 

विधायक सुमित हृदयेश ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। व्यापारियों ने बुधवार शाम को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया।  प्रशासन मंगलपड़ाव आंबेडकर पार्क से रोडवेज तक सड़क चौड़ी कर रहा है। इसके लिए सरकारी विभागों की दीवारें तोड़ दी गई, जबकि दायरे में आए व्यापारियों को नोटिस दिया गया। इसके खिलाफ व्यापारी आंदोलन पर हैं। महिला अस्पताल के सामने बैठे व्यापारियों ने कहा यह लड़ाई केवल प्रभावित व्यापारियों की ही नहीं है।

 

सभी को एकजुटता से आगे आना चाहिए। जिला प्रशासन प्रथम चरण की बात कह रहा है आगे न जाने किन-किन व्यापारी की बारी होगी। धरने के बाद व्यापारियों ने महिला हॉस्पिटल से मंगल पड़ाव होते हुए नगर निगम तक जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने गुरुद्वारा गली, पटेल चौक, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, शारदा मार्केट बर्तन बाजार घूमकर व्यापारियों से समर्थन भी मांगा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा,

 

देवभूमि व्यापार मंडल समिति के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अग्रवाल ने भी व्यापारियों को समर्थन देने का ऐलान किया।  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। धरने पर किरन जोशी, कुसुम जोशी, मुकेश धिगड़ा, सतविंदर सिंह अरोड़ा, विकास धिगड़ा, मोहम्मद अनीस, केतन गुप्ता, शिव कपूर, राजू जोशी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *