हल्द्वानी के बनभूलपुरा में युवक ने ब्लेड से काटी अपनी ही गर्दन-युवक की नाज़ुक हालत…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी शहर की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जहां एक युवक ने ब्लेड से अपने हाथों से अपनी ही गर्दन को काट दिया,जिससे वह युवक बुरी तरह लहुलुहान हो गया जिसके फौरन बाद रिहायशी लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को फोन किया इसके पश्चात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को बेस अस्पताल पहुचाया, लेकिन युवक की नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना बनभूलपुरा में जीनत टेंट हाउस के निकट घटित हुई है बताया जा रहा है युवक मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है जिसका बेस अस्पताल के मनोरोगी विभाग में इलाज चल रहा था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक जिसका नाम मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बादली टांडा निकट नगर पालिका जिला रामपुर का रहने वाला है।

 

वह पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल मलिक का बगीचा इंदिरानगर ने आया हुआ था। इधर रिजवान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदि था। तथा इन दिनों मानसिक रोग से भी गुजर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *