हल्द्वानी वासियो को दी विकास की सौगात, विधायक सुमित हृदयेश ने किया 23.46 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- आदर्श आचार संहिता लगने से कुछ घंटे पहले ही हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने 23.46 लाख लागत की विभिन्न अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं का ताबड़तोड़ शिलान्यास और उद्घाटन कर हलद्वानी वासियों को होली से पूर्व ही होली की सौगात दे दी। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में विकास कार्य कैसे होता और और कैसे कराया जाता है ये सब उन्होंने अपनी माताजी स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी से सीखा है।

एक सच्चा जननेता वही है जो जनता की भलाई के लिए किसी भी हद से गुजर जाये। सुमित हृदयेश ने कहा कि आज शाम से आदर्श आचार संहिता लग जायेगी और सबके सामने देश के लिए नई सरकार चुनने का मौका है। हमे इस मौके को गवाना नही है, सोच समझ कर उनको आगे लाना है जो आम जनमानस के मन की बात सुन उनकी परेशानियों का समाधान करने का कार्य कर सकते हो।

शिलान्यास और उद्धघाटन कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, महेश जोशी, मन्नू गोस्वामी, गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स, दिलीप सिंह मेहता, बबलू बिष्ट, इंदर बिष्ट, चंदन कांडपाल, दिनेश कांडपाल, महिपाल सिंह, चंदन भाकुनी, मनोज कांडपाल, हेम कांडपाल,गणेश टम्टा, पुष्पा मेहता, मीनाक्षी नयाल, शांति कोरंगा, सीमा लोहानी, संगीता देवी, दीपा देवी, दीपा गोस्वामी, सुनीता टम्टा, सीमा भट्नागर, खिला बर्गली, ममता नेगी, तारा सिंह, मोहन जोशी, गीता बर्गली, नंदन सिंह, मनमीत गुजराल, चरनजीत सिंह बिन्द्रा, अमरजीत सिंह बिंद्रा, परमजीत सिंह, बंटी साहनी, बबनित सिंह, गुरदीप सिंह, रमनजीत सिंह, करन अरोड़ा आदि लोग मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *