हल्द्वानी- ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी में एक महिला पर चाकू से वार करने की वारदात के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0 283/2024 धारा 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया। उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटनस्थल के आसपास के सीसीटीवी का अवलोकन तथा मुखबिर मामूर कर अभियुक्त की
सुरागरसी पतारसी कर मामले में आरोपी को हैडा गज्जर के पास हल्द्वानी से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायद चाकू बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में बड़ोत्तरी धारा 4/25 आर्म एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त अर्जन राजपूत पुत्र हरवंश सिह निवासी मंशाखेड़ा शीषगढ़ जिला बरेली (22) से बरामद01 अदद नाजायद चाकू।
गिरफ्तारी टीम–
▪️ उ0नि0 विजय मेहता– चौकी प्रभारी मण्डी।
▪️कानि0 अनिल टम्टा– चौकी टीपीनगर।
▪️कानि0 तारा सिंह–चौकी टीपीनगर।
